Agradoot Portal | Agrdoot Portal | Agradoot Portal Login | Agradoot Portal MP | अग्रदूत पोर्टल | अग्रदूत | Agradoot MP | Agradoot App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रक्षाबंधन के उपलक्ष में लाडली बहनों को पहले मैसेज “Agradoot Portal” लॉन्च करने का भेजा। मध्यप्रदेश के नगरिको तक “अग्रदूत पोर्टल” द्वारा मध्यप्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली समस्त सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से पहुंच सकेगी।
What Is Agradoot Portal – अग्रदूत पोर्टल क्या है?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश द्वारा अग्रदूत पोर्टल को लांच किया गया है। Agrdoot Portal मध्य प्रदेश के निवासियों तक समस्त सरकारी योजनाओं की जानकारी भेजने के लिए उपयोग किया जाएगा, जिससे सभी लाभार्थियों तक जानकारी आसानी से पहुंच सके।
जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार अग्रदूत पोर्टल सूचना ही शक्ति है कि पहल पर काम करेगा। इस पोर्टल के द्वारा एक सिंगल क्लिक में सूचनाओं समस्त टारगेट ऑडियंस तक पहुंचा दी जाएगी मोहन यादव सरकार द्वारा यह एक अनोखी पहल है।
इस पोर्टल की जानकारी सबसे पहले कम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर बताई है। इस पोर्टल द्वारा सबसे पहले मैसेज लाडली बहनों को भेजा गया है। जिसमें 1 अगस्त को खात में ₹250 अधिक आएंगे ऐसा उल्लेख किया गया है। दरअसल रक्षाबंधन के उपलक्ष में मोहन यादव सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत लाडली बहनों को ₹250 रुपए अधिक दिए जाएंगे।
Agradoot Portal MP की विशेषताएं
अग्रदूत पोर्टल जनसंपर्क विभाग द्वारा क्रांतिकारी पहल की गई है। इस पोर्टल के माध्यम से लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं की सूचना पहुंचाई जाएगी। दरअसल अग्रदूत पोर्टल को इस तरह बनाया गया है जो व्यक्ति मध्यप्रदेश का निवासी है उसे समस्त सूचनाओं की जानकारी लोकप्रिय मैसेजिंग अप व्हाट्सएप के जरिए आसानी से पहुंचाई जा सकती है।
Agradoot Portal MP के तहत व्हाट्सएप मैसेज कर सूचनाओं पहुंचने का काम किया जाएगा यह सिर्फ एक क्लिक में लाखों मध्य प्रदेश निवासियों तक सूचना पहुंचाने में सक्षम है। मैसेज के साथ मल्टीमीडिया, ग्राफिक्स, टेक्स्ट, लिंक, वीडियो भी शामिल हो सकते हैं। जिसे बिना कोई खेद आसानी से शेयर किया जा सकता है। यह सब काम यह पोर्टल आसानी से कर सकता है।
Agrdoot Portal – जानकारी को श्रेणी अनुसार कर सकता हैं विभाजित
अग्रदूत पोर्टल के द्वारा राज्य के नागरिकों तक जानकारी पहुंचाने के लिए फिल्टर किया जा सकता है। Agrdoot Portal उन्हें श्रेणी अनुसार विभागजीत कर मैसेज यह सूचनाओं भेजेगा। श्रेणी जैसे – उम्र, लिंग, जाति, धर्म, व्यवसाय, विकलांगता, जिला, स्थानीय/निकाय या क्षेत्र के अनुरूप चयनित कर जानकारी भेज सकता है।
इस तरह श्रेणी अनुसार विभाजित करने से सभी वर्ग के लोगों को उनके अनुरूप योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। इससे उन्हें केवल वही जानकारी प्राप्त होगी जिसका लाभ वह उठा सकते हैं। जैसे स्त्रियों को स्त्रियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। व्यापारियों को व्यापारियों की योजनाएं, पुरुषों को पुरुषों की योजनाएं, अलग-अलग धर्म व जाति के अनुसार उन्हें योजनाएं प्राप्त हो सकेगी।